चप्पल में गिरा कूड़ा तो महिला ने सफाईकर्मी को जड़ दिए थप्पड़, नोएडा से वायरल हुआ ये वीडियो

Woman beat housekeeping staff: वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सफाईकर्मी को बुरी तरह से पीट रही है। इतना ही नहीं महिला अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

Viral video

Woman assaulting housekeeping staff: ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसाइटी में रहने वाली एक महिला का वीडियो सुर्खियों में है। महिला एक सफाईकर्मी को थप्पड़ मारती दिख रही है।
(वीडियो-नीचे)

सफाईकर्मी से पहले हुई तू-तू मैं-मैं
खबरों की मानें, तो एक महिला की सफाईकर्मी से कूड़े को लेकर झड़प हो गई। ये महिला सोसाइटी की ए टावर निवासी है। महिला को सफाईकर्मी के सफाई करने का तरीका पसंद नहीं आया।

मारपीट में बदली कहासुनी
देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट में बदल गई और सोसाइटी की महिला ने सफाईकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ ही नहीं, बल्कि महिला ने उसके साथ काफी मारपीट भी की। इसके बाद सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब मामले में आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?
सोसाइटी के लोगों ने जानकारी दी कि टावर ए में 1204 फ्लोर में एक महिला रहती है। लोगों ने बताया कि फ्लैट के बाहर कूड़ा रखा हुआ था। कूड़े की पन्नी खो गई थी, जिसके बाद सफाई कर्मी कूड़े को समेट रही थी। इतने में थोड़ा कूड़ा महिला की चप्पल पर गिर गया, जिसके बाद उसने कोहराम मचाना शुरू कर दिया।

सफाईकर्मी को गाली देने लगी महिला
बताया जा रहा है कि गुस्साई महिला ने न सिर्फ सफाईकर्मी को थप्पड़ मारे, बल्कि अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। सफाईकर्मी इसके बाद घायल हो गई थी। फिर उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
महिला का ऐसा बिहेवियर देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कोई महिला को घमंडी बता रहा है तो कोई बदतमीज। एक शख्स ने कहा कि ज्यादा पैसे का गुरूर आपको बद्दुआएं भी ज्यादा ही दिलाता है। वहीं कई लोगों का मानना है कि ऐसे लोगों ने सोसाइटी को खराब किया हुआ है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+