पत्नी ने सब्जी के लिए मांगे 30 रुपए, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

नोएडा। ​ग्रेटर नोएडा के दादरी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि उसने पति से सब्जी लाने के लिए 30 रुपए मांगे थे, जिसके बाद उससे मारपीट की गई और तीन बार तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

wife ask for 30 rupees husband gives triple talaq

9 साल पहले हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी 9 साल पहले दादरी के ही रशीद के बेटे साबिर के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि पति ने एक सप्ताह पहले उसने घर के खर्च के लिए 400 रुपए लिए थे। उसने सब्जी लाने के लिए 30 रुपए और मांग लिए। महिला के मुताबिक, 30 रुपए मांगने पर पति इतना गुस्सा हुआ कि उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी है कि पति ने उसे करंट लगाकर जान से मारने की भी कोशिश की। हंगामा सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला की जान बचाई। महिला अपने मायके चली गई। शनिवार को वह अपने परिजनों संग ससुराल पहुंची, जहां पति ने तीन बार तलाक कह कर उसे घर से निकाल दिया।

पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

पीड़िता ने पति साबिर, सास नज्जो, जेठ इदरीश, जेठानी शमा व देवर जाकिर के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दादरी कोतवाली के एसआई अनुज कुमार के मुताबिक, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+