कौन थे इंस्टाग्राम स्टार Rowdy Bhati, कार एक्सीडेंट में जिनकी हो गई दर्दनाक मौत

कौन थे इंस्टाग्राम स्टार Rowdy Bhati, कार एक्सीडेंट में जिनकी हो गई दर्दनाक मौत

rowdy bhati news: 25 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित भाटी (Rohit Bhati) उर्फ राउडी भाटी (Rowdy Bhati) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में रोहित भाटी के दो दोस्त भी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की अभी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि यह हादसे ग्रेटर नोएडा के चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक उस समय हुआ, जब रोहित उर्फ राउडी भाटी एक पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। आइए जानते हैं कौन थे रोहित भाटी उर्फ राउडी भाटी।

कौन थे Rowdy Bhati?

कौन थे Rowdy Bhati?

25 वर्षीय रोहित भाटी (Rohit Bhati) उर्फ राउडी भाटी (Rowdy Bhati) मूलरूप से बुलंदशहर (bulandshahr) जिले के सिकंद्राबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। रोहित भाटी ने सोशल मीडिया (social media) के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रोहित भाटी को लोग राउडी भाटी (Rowdy Bhati) के नाम से जानते थे। इतना ही नहीं, राउडी भाटी गुज्जर कम्यूनिटी के एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियोज पोस्ट किया करते थे।

Rowdy Bhati के हैं मिलियन फॉलोअर्स

Rowdy Bhati के हैं मिलियन फॉलोअर्स

राउडी भाटी (rowdy bhati) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। तो यू-ट्यूब पर भी उनके कई एक्टिंग, डायलॉग और गाने आदि के वीडियोज हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राउडी भाटी अपने डायलॉग्स के लिए काफी फेमस भी थे। उनकी मौत के बाद उनके फैंस का दुखी है। राउडी भाटी के अंतिम संस्कार में उनके फैंस शामिल हुए और अंतिम संस्कार की रील और वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सड़क हादसे में गवाई राउडी भाटी ने जान

सड़क हादसे में गवाई राउडी भाटी ने जान

रोहित भाटी उर्फ राउडी भाटी फिलहाल ग्रेटर नोएडा की चाई सेक्टर स्थित निंबस सोसाइटी में रह रहे थे। सोमवार देर रात करीब 3 बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित भाटी (rohit bhati) अपने दो दोस्तों के साथ किसी पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान रोहित की स्विफ्ट कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे की जानकारी बीटा दो पुलिस को तड़के सवा तीन बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में तीनों घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान राउडी भाटी की हुई मौत

इलाज के दौरान राउडी भाटी की हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के दौरान राउडी भाटी की मौत हो गई। वहीं, राउडी के दो दोस्त मनोज और आतिश की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रावडी ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रावडी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मनोज और आतिश का इलाज जारी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

राउडी भाटी की कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई थी, जब बात पुलिस जांच में पचा चली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां हादसा हुआ वहां मोड था और तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि यदि कार की रफ्तार कम होती तो पेड़ पर टकराने से कार को रोका जा सकता था। लेकिन, कार के पेड़ से कटराने के बाद बाएं तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अगला शीशा भी टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+