फरियादी घर बैठे ऑनलाइन होकर पुलिस अफसर से करें शिकायत, गौतमबुद्ध नगर में सुविधा शुरू
नोएडा। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बहुत सारे परिवर्तन एक साथ देखने को मिल रहे हैं। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में जगह-जगह लॉकडाउन लगाने की कवायद फिर से शुरू हो चुकी है। आम जनता, नेता, अभिनेता, अधिकारी सभी के इस वायरस की चपेट में आने की खबरें लगातार आ रही हैं। इस वायरस से संक्रमित होने से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को बार-बार कहा जा रहा है। पुलिस प्रशासन के काम में भी बाधाएं आ रही हैं। फरियादियों को भी अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। इस जिले में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम के जरिए पुलिसिंग की शुरुआत की गई है जिसमें फरियादी इंटरनेट के जरिए अपनी तहरीर पुलिस अफसरों के सामने दे सकेंगे। वहीं पुलिस अधिकारी भी आपस में वर्चुअल मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने का काम करेंगे।

कोरोना काल में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम
गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने ऑनलाइन वर्चुअल सिस्टम की शुरुआत की है जिसके जरिए फरियादी अपनी तहरीर और सुझाव लेकर ऑनलाइन सीधे संबंधित अधिकारी से बात कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत फरियादी हर दिन 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अपनी शिकायत या सुझाव थाने में दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस अफसर भी वर्चुअली ऑनलाइन सिस्टम के जरिए आपस में मीटिंग कर सकेंगे।
इस बारे में और जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से लोगों को आने-जाने में समस्या आ रही है, इससे संक्रमण का खतरा जनता को भी है और अफसर भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। लोग अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास नहीं आ पा रहे हैं इसलिए सोमवार से जिले में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम की सुविधा आम जनता को दी गई है। इसके जरिए पुलिस अफसर भी मीटिंग कर पुलिसिंग करेंगे।
दिन में एक घंटे आम जनता को मिलेगी सुविधा
लोगों को दिन में एक घंटे के लिए यह सुविधा दी गई है कि वे इंटरनेट के जरिए पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत और सुझाव दे सकते हैं। स्कैनर के जरिए अपनी तहरीर को ऑनलाइन वे जमा कर सकते हैं। थाना प्रभारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आपस में इसी वर्चुअल ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मीटिंग करेंगे। पुलिस आयुक्त ने खुद जनसुनवाई कर इस सुविधा की शुरुआत की।
-
नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने बाहरी प्रभाव को संबोधित किया -
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications