UP News: नोएडा की सड़कों पर चलने से पहले सावधान! 4 सेकंड में मोबाइल पार, देखें दंग कर देने वाला Video
Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल छिनने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय हो गया, जिसकी ताजा वारदात सेक्टर 34 से सामने आई है।
मोबाइल छिनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पीछे से आकर एक बदमाश फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है।

फोन छीनने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फिलहाल सेक्टर-24 पुलिस ने शिकायत दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर बदमाश की तलाश तेज कर दी है।
4 सेकंड में फोन छीना और फिर भागा
7 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर पैदल फोन पर बात करते हुए गुजर रही है। इतने में पीछे से एक हाफ पैंट पहने शख्स आता है और कान से लगा मोबाइल छीनकर भाग जाता है, महिला उसका पीछा भी करती है।
घर जा रही महिला, पीछे से आया बदमाश
घटना सोमवार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेक्टर-34 में रहने वाली महिला मैन रोड से होते हुए पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी बदमाश पीछे आकर फोन छीनने के बाद तेजी में भाग जाता है। इस वीडियो को नोएडा पुलिस को टैग करते हुए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है, जिसके जवाब में पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की बात कही है।
जल्द होगा घटना का खुलासा-नोएडा पुलिस
वीडियो को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि फोन छीनने वाला आरोपी नशेड़ी लग रहा है, जिसने यह काम किया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल स्नेचिंग की घटना के संबंध में थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, टीम का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications