ग्रेटर नोएडा में सिपाही की मौत, लॉकडाउन में कर रहा था ड्यूटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में तैनात एक सिपाही की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। 33 वर्षीय सिपाही रोहित कुमार सन 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वह एसीपी के साथ कोरोना ड्यूटी में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ड्यूटी पर तैनाती की दौरान रोहित की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार शाम को ही करीब 4 बजे रोहित की तबीयत फिर खराब हुई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

up police constable on covid 19 duty died in Greater Noida

क्‍या है पूरा घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि सोमवार को रोहित की ड्यूटी पर तैनाती की दौरान ही तबीयत खराब हुई। पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टी हुई। गंभीर हालत में उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। सोमवार को ही करीब 4 बजे रोहित की दोबारा से तबीयत खराब हुई। उन्हें तुरंत ग्रेटर नोएडा के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूपी के शामली के रहने वाले थे रोह‍ित कुमार

सिपाही रोहित कुमार मूल रूप से गांव लिसाड़, थाना कोतवाली, जिला शामली यूपी के रहने वाले थे। रोहित शादीशुदा थे। उनके परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी है। रोहित की मौत से घर में कोहराम मच गया है। फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

गौतमबुद्ध नगर में 3 मई तक बढ़ाई गई धारा 144

पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के बाद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को धारा 144 तीन मई तक बढ़ा दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गौतम बुध नगर जनपद में धारा 144 तीन मई तक लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में कई जगह हॉटस्पॉट चिन्हित कर, उन्हें सील किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+