Up Nikay Chunav 2023: नई आरक्षण सूची में भी ये नेता बने रहेंगे प्लेयर, जानिए नोएडा के बदले हुए समीकरण
यूपी में जारी की गई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची ने कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इनमे से ज्यादातर ने शहर को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया था। अब वे दावेदारी के हकदार ही नहीं रहे।

उत्तर प्रदेश में नगर पंचायत और नगरपालिका के चुनाव का बिगुल बज चुका है। गुरुवार की शाम शासन द्वारा निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस आरक्षण में जहां पिछड़ा वर्ग की साझेदारी बढ़ी तो कई सीटों पर सियासी समीकरण बदल गया। इसे लेकर अधिकांश लोगों को धक्का भी लगा है, क्योंकि वह पिछले कई महीनों से चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे। आरक्षण जारी होने के बाद कई लोगों को निराशा भी हाथ लगी है। आरक्षण बदलने के बाद गौतम बुद्ध नगर के क्या समीकरण है, इस लेख में जानते हैं।

जिले में 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका है
बता दें कि जिले में 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका है। जिसमे दादरी नगर पालिका को अनारक्षित घोषित किया गया है। वहीं नगर पंचायत दनकौर को अनुसूचित जाति महिला, जेवर नगर पंचायत को अनारक्षित, बिलासपुर नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला, रबूपुरा नगर पंचायत को अनारक्षित तथा जहांगीरपुर नगर पंचायत को अनारक्षित घोषित किया गया है।
पिछले कई महीनों से चुनाव को लेकर जमकर प्रचार कर रहे कुछ ऐसे उम्मीदवारों को काफी बड़ा झटका लगा है जिनका आरक्षण की नई सूची ने अरमानो पर पानी फेर दिया है। ऐसे उम्मीदवारों का कहना है कि पिछले करीब 4 महीने से वे बेजोड़ मेहनत कर रहे थे। लेकिन आरक्षण से उनको निराशा हाथ लगी है। वहीं जिनका आरक्षण ठीक है, उनमें खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि वह पिछले कई महीनों से प्रचार कर रहे थे। अब आरक्षण घोषित हो जाने के बाद और ज्यादा मेहनत करेंगे।

Recommended Video

दनकौर और बिलासपुर में होगी कांटे की टक्कर
बिलासपुर और दनकौर नगर पंचायत में आरक्षण घोषित होने के बाद उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर होगी। क्योंकि दनकौर कस्बे में अनुसूचित जाति की महिला सीट आरक्षित हुई है। आरक्षण से पहले कई अनुसूचित जाति की महिलाएं मैदान में थी और प्रचार-प्रसार में भी जुटी हुई थी। जिससे यहां पर कई उम्मीदवार खड़ी होंगी। उनके बीच कांटे की टक्कर होगी। वहीं बिलासपुर नगर पंचायत से भी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला की सीट आरक्षित हुई है। जिसको लेकर पिछले कई महीनों से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला प्रचार प्रसार में जुटी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications