नोएडा से 2 साल के बच्चे को चचेरे भाई ने ही किया अगवा, पुलिस की सतर्कता देख छोड़ भागा, गिरफ्तार

नोएडा। चंद रुपयों की खातिर एक चचेरे भाई ने 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करा दिया। इस घटना को उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। बाद में नोएडा पुलिस के डर से बच्चे को पार्क में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार करके वारदात को खुलासा कर दिया है।

two year old baby kidnapping in noida, police solved the case

संवाददाता ने बताया कि, बीती 28 जुलाई को नोएडा के थाना सेक्टर 49 इलाके के सर्फाबाद गांव में एक 2 साल का बच्चा लापता हो गया था। जिसके कुछ देर बाद लापता बच्चे के पिता संदीप के मोबाइल पर फोन आया कि ''अपने बच्चे की सलामती चाहते हो तो रुपए देकर इसे ले जाओ, नहीं तो इसे काट देंगे।'

उधर, परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी थी। पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई थीं। पुलिस की तेजी भांपकर अपहरणकर्ता उस बच्चे को एक पार्क में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया और अपहरणकर्ता को खोजने में जुट गई।

two year old baby kidnapping in noida, police solved the case

पुलिस को पता चला कि बच्चे के पिता संदीप के भतीजे ने ही अपहरण की इस पूरी साजिश को रचा था। दरअसल पीयूष ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपने 2 साल के चचेरे भाई की किडनैपिंग की योजना बनाई थी और उसे किडनैप भी कर लिया था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई होता देख ये सभी उस बच्चे को पार्क में छोड़कर फरार हो गए।

जॉइंट सीपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि, यह बहुत शर्मनाक है, अपने ही भाई को अगवा कर लिया। उन्होंने कहा कि, इस मामले में मुख्य आरोपी पीयूष और उसके एक दोस्त जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+