ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी, सोसायटी की पार्किंग में दो प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली-गार्डन हाउसिंग सोसायटी के अंदर सोमवार की रात दो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में देर रात तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। नोएडा के डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र के मुताबिक, विराट और अरुण त्यागी नाम के दो प्रॉपर्टी डीलर का अजनारा ली-गार्डन के टॉवर-ए में दफ्तर था। इन दोनों का अन्य प्रॉपर्टी डीलर से किसी बात पर विवाद चल रहा था। सोसायटी की पार्किंग में बातचीत के दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

two property dealer shot dead in greater noida in housing society

बदमाशों ने विराट को सात, अरुण को तीन गोलियां मारी

अरुण और विराट एक कार में बैठे थे, जबकि अन्य लोग सफेद रंग की एसयूवी में थे। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, एसयूवी सवारों ने विराट और अरुण पर फायरिंग कर दी, जिसमें विराट को सात, जबकि अरुण को तीन गोली लगी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विराट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोसायटी में रखरखाव का काम देखने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आई।

खून से लथपथ​ मिले विराट और अरुण

मुकेश ने बताया कि गोलियां की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। पहले तो कुछ समझ नहीं आया। फिर कुछ लोग हिम्मत जुटाकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दो लोग खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बता दें, इससे पहले रविवार की रात ग्रेटर नोएडा में लूट करने के लिए बदमाशों ने कैब ड्राइवर की हत्या करके नेशनल हाईवे पर फेंक दिया था। पिछले हफ्ते नोएडा में बीटेक के छात्र अक्षय कालरा की बदमाशों ने हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+