24 घंटे के अंदर नोएडा में कोरोना से दो की मौत, यूपी में 1800 मरीजों में वायरस एक्टिव
नोएडा। उत्तर प्रदेश में अब तक 3200 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी 1800 मरीजों में यह वायरस एक्टिव है। 1399 मरीजों ने बीमारी से उबरने में सफलता पाई है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गई।

गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव के मामले पाए गए जिससे जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। शनिवार को जो दो नए मामले सामने आए हैं उसमें से एक शख्स की मौत शुक्रवार की रात ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में हुई थी। जांच में 62 साल के इस मरीज में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। वायरस से शुक्रवार की सुबह को नोएडा सेक्टर 22 के करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जिले के सर्विलांस अफसर ने इस बारे में बताया कि 121 मरीज अब तक संक्रमण को मात देकर बीमारी से मुक्त हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1800 मरीज हैं। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बारे में बताया है कि यूपी में अब तक 1399 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 43 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 100 में से 30 मरीज बीमारी से उबर रहे हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर 97 ट्रेनें अब तक प्रदेश में आ चुकी हैं। आज ही 17 और ट्रेनें यहां उनको लेकर पहुंचेंगी। सरकार ने कहा है कि रविवार और सोमवार तक 98 अन्य ट्रेनों से प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश में लाया जाएगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications