नोएडा: दोस्त की पत्नी की सूनी गोद भरने के लिए पोते को किया अगवा, 1 महीने बाद 200 Km दूर मिला बच्चा

नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक महीने पहले किडनैप किए गए साढ़े तीन साल के मासूम को ​पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के बाबा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के बाबा ने पैसों के लालच में उसे किडनैप कर अपने दोस्त की पत्नी की सुनी गोद भरी थी। इसके बाद अंजान बनकर पीड़ित परिवार के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक कर रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

three arrested for kidnapping of three year old child in noida

11 सितंबर को हुआ था बच्चे का अपहरण

नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले वीरेंद्र के साढ़े तीन वर्षीय बेटे रौनक का 11 सितंबर को अपहरण हो गया था। वीरेंद्र ने अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई थी। डीसीपी नोएडा जोन-1 राजेश एस ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अतवीर और असमत नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण किए गए बच्चे को भी बरामद कर लिया।

दोस्त की पत्नी की सुनी गोद भरने के लिए बनाई योजना

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में अतवीर वीरेंद्र का चाचा है और बच्चे का बाबा लगता है। अतवीर की असमत से दोस्ती है, असमत की कोई संतान नहीं है और इसलिए अतवीर ने अपने भतीजे के बेटे को अगवा कर उसे सौंपने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन अतवीर ने अपने भतीजे के बेटे को अगवा किया और अपने दोस्त असमत के हवाले कर दिया। असमत बच्चे को लेकर जनपद बदायूं चला गया था। वहां पर बच्चे को उसकी पत्नी पाल रही थी। फिलहाल, पुलिस ने असमत की पत्नी शमा, असमत सहित अतवीर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+