ग्रेटर नोएडा में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने चार युवतियों समेत 11 विदेशी नागरिक पकड़े

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शनिवार की देर रात रेव पार्टी करते हुए 11 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। जिसमें चार युवतियां भी शामिल हैं। सूरजपुर थाना पुलिस ने इनके पास से 7 लग्जरी कार, 237 बीयर की कैन, 51 बीयर कांच की बोतल, 3 शराब की बोतल बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो यह लोग बिना परमिशन के रेव पार्टी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने चार युवतियों समेत 11 विदेशी नागरिक पकड़े
    Surajpur police 11 foreign nationals detained for rave party in Greater Noida

    सूरजपुर थाना पुलिस को शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग बिना परमिशन के रेव पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापा मारकर 11 विदेशी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इस पार्टी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे। पुलिस छापेमारी के दौरान 11 लोग पकड़े गए जबकि अन्य फरार हो गए।

    पुलिस ने इनके पास से करीब 237 विदेशी ब्रांड की बीयर और अंग्रेजी शराब व कई हुक्के भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है वो इस पार्टी में शामिल दूसरे लोगों की भी तलाश करने में जुटी है। इस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी हरिचन्द्र की मानें तो मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के यूपीएसआईडीसी इलाके के एक घर में बिना परमिशन के रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर कई तरह के नशे को परोसा जाएगा। पुलिस ने एक टीम बनाई और आधी रात को छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+