यमुना एक्सप्रेस-वे से जाना है तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे से जाना है तो आपके लिए यह खबर बेहद जरुर है, वर्ना आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। जी हां, यमुना विकास प्राधिकरण 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। यह ब्रेक एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते ठंड के साथ कोहरे के कहर को देखते हुए लगाया गया है। दरअसल, कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हर साल दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।

Speed limit fixed on Yamuna Expressway from 15th December due to fog

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे होने लगे थे। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्राधिकरण ने वाहनों की गति सीमा को कम करने का फैसला किया है। इसके तहत 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर कार तथा अन्य हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर और भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट आगरा व जीरो प्वाइंट (परी चौक) पर पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से मुफ्त चाय का इंतजाम करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे व यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार कम करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस तेज गति से वाहन चलाने वालों पर निरंतर कैमरों के जरिये निगाह रख रही है। यमुना एक्सप्रेस वे पर कई और कैमरे लगाए जा रहे हैं। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के घर चालान भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+