नौकरी की तलाश में नोएडा पहुंची युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप कि 6 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद मारपीट भी की। करीब आधे घंटे के बाद युवक वहां से भाग गए। पीड़िता गंभीर हालत में पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नोएडा के फेस-3 का मामला

नोएडा के फेस-3 का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली फेज थ्री निवासी युवती (21) कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी। इस बीच एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक नौकरी दिलवाने की बात युवती व उसकी मां से भी कर चुका था। बुधवार शाम को युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।

दोस्त को धमकाकर भगाया

दोस्त को धमकाकर भगाया

युवती कागजात लेकर युवक के पास एफएनजी के पास एक पार्क में पहुंची थी। पार्क सुनसान था और वहां आसपास आबादी नहीं है। युवक व युवती बातचीत कर रहे थे तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी करने लगे। दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को धमकाकर वहां से भगा दिया। दोस्त के भागने के बाद आरोपियों ने और चार अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद पार्क में सभी युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

क्या कहा एसपी सिटी ने

क्या कहा एसपी सिटी ने

युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट की और पूरे शरीर को खरोंच दिया। करीब आधे घंटे के बाद युवक वहां से भाग गए। युवती वहां से पुलिस चौकी पहुंची। बुधवार रात को पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना देकर बुलाया और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के शरीर व चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान हैं। पीड़िता अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अरोपी अभी फरार चल रहे है, जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+