मां की बात सुन बेटे ने चुपके से कमरे में लगवाया खुफिया कैमरा, सामने आई पिता की करतूत

ग्रेटर नोएडा। मां रोज बेटे से अपना दर्द सुनाती थी, लेकिन बेटे को इसपर भरोसा नहीं होता था। पिता की करतूत को जानने के लिए उसने चुपके से घर के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। अगले दिन जब उसने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसे पैरों तले जमीन खिसक गई। जी हां, सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है, जिसमे एक शख्स अपनी पत्नी को जानवरों जैसे पीटता हुआ दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके का है। यहां रहने वाला रामचंद्र अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी को पीटता था। महिला अपने बेटे से जब अपना दर्द कहती तो उसे भी बातों पर यकीन नहीं होता। हकीकत जानने के लिए उसने घर में चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। बेटे ने अगले दिन यानी 22 मई की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी, जिसके बाद उसके होश उड़ गए। वीडियो में रामचंद्र अपनी पत्नी को जानवरों की तरह पीटता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने भेजा जेल

बेटे ने रामचंद्र की करतूत के बारे में सूरजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र जादू-टोना के चक्कर में पड़ गया है, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी तो वह उसको पीटता था। सीओ ग्रेटर नोएडा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें, रामचंद्र के अपनी पत्नी को पीटने का ये सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+