जौनपुर के बाद ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े सपा नेता रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की जारचा रोड़ पर सपा नेता की उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर एक कार और दो बाइक पर सवार थे। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

samajwadi party leader ramtek kataria shot dead

हत्या के बाद हमलावर फरार

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के दादरी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामटेक कटारिया अपने घर के सामने सीवर का काम करा रहे थे। इसी दौरान एक कार और दो बाइकों पर सवार कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने रामटेक कटारिया को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन रामटेक को लेकर अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने को लेकर भी परिजनों ने नाराजगी जताई है।

samajwadi party leader ramtek kataria shot dead

जौनपुर में भी सपा नेता की हत्या

बता दें, जौनपुर में भी शुक्रवार की सुबह सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मौका से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+