ग्रेटर नोएडा में पारस कंपनी के कैशियर से 65 लाख रुपये की लूट, दो गिरफ्तार

Noida News, नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कार सवार हथियारबंद पांच बदमाशों ने पारस दूध कंपनी के कैशियर से 65 लाख रुपये लूट लिए। कंपनी के तीनों कर्मचारी बोलेरो से कैश लेकर गाजियाबाद के बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ओवटेक करते हुए स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बोरेरो रुकवा ली और कैश लूटकर फरार हो गए।

Rs 65 lakh looted from paras company cashier

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गांव गुलावठी निवासी पारस कंपनी में बतौर कैशियर काम करने वाले चंद्रप्रकाश अपनी स्विफ्ट कार से जा रहे थे, तभी पीछे से आए स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर बोलेरो रुकवा ली। एक बदमाश ने गाड़ी इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड भी दिखाया। कार से उतरे चार बदमाशों ने बोलेरो सवारों से कैश, मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली और दादरी की तरफ भाग निकेल।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। बदमाश जैसे ही एनटीपीसी के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस का बैरिकेड तोड़कर भागने लगे इस दौरान बदमाशों की गाड़ी का टायर फट गया और एक बदमाश गाड़ी से नीचे गिर गया। पुलिस ने गिरे हुए बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया, वहीं आगे चलकर बदमाशों ने दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और उस में बैठकर भागने लगे।

बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने बदमाशों को एक बार फिर दादरी में घेर लिया और बदमाश दादरी में दूसरी लूटी हुई शिफ्ट कार छोड़कर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। दोनों बदमाश से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। वहीं पहली कार बदमाशों ने एनटीपीसी के कर्मचारी से लूटी थी और दूसरी लूटी गई शिफ्ट डिजायर कार दारोगा की बताई जा रही है जो कि दारोगा का ड्राइवर रूम से कपड़े लेकर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने दो बदमाशों को और लूट की दोनों स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस हिरस्त में लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+