Noida : रेप के आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ाई कार, पकड़ने पहुंची थी पुलिस
नोएडा सेक्टर 120 की एक हाउसिंग सोसायटी में रेप के आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर कार चढ़ा दी। पुलिस यहां आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना नोएडा के सेक्टर 120 में स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी की है। आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज सिंह एक प्राइवेट कंपनी में जनरल मैनेजर है। नीरज पर कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना सेक्टर 113 पुलिस की एक टीम रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आम्रपाली ज़ोडीऐक सोसायटी पहुंची थी।
सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत शर्मा ने बताया कि सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में रहने वाले नीरज सिंह के खिलाफ एक युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी नोएडा की एक निजी कंपनी में जीएम के पद पर काम करता है। युवती भी उसकी कंपनी में काम करती है। आरोपी फरार चल रहा था, जिसके बाद से पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपी के सोसायटी में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को उसकी दबिश के लिए भेजा गया था।
In UP's Noida, a senior executive working at a private firm and accused in a rape case knocked down security personnel who tried to stop him. The CCTV shows the accused fleeing in his car from the society in Noida sector 120 as a cop and security guards try to stop him. pic.twitter.com/AFk0Y4YdeW
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 10, 2022
पुलिस से बचने के लिए सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ाई कार
आरोपी को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई, जिसके बाद वह बचने के लिए कार से भाग रहा था। इसी दौरान उसने गेट पर खड़े सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक मावी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार से फरार हो गया। बुधवार को सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी शिकायत थाने में दिया है।












Click it and Unblock the Notifications