नोएडा में डॉग अटैक का एक और मामला, सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड को काटा, CCTV में कैद घटना
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुत्ते के काटने की एक और घटना सामने आई है। बुधवार को एक पालतू कुत्ते ने एक हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को काट लिया। घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पीआई 2 स्थित यूनिटेक होराइजन सोसायटी की है। कुत्ते के काटने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बता दें, दिल्ली-एनसीआर में हाल ही के दिनों में कुत्तों के हमले के मामले बढ़ गए हैं।

कुत्ते ने चबा लिया सिक्योरिटी गार्ड का हाथ
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड अपनी सीट पर बैठा हुआ था। अचानक एक पालतू कुत्ता उसपर हमला कर देता है। बचने के लिए सिक्योरिटी गार्ड डंडा दिखाता है, लेकिन इसके बाद भी कुत्ते ने उसके हाथ को काट लिया। घटना बुधवार रात की है।
पुलिस तक पहुंचा मामला, CCTV वीडियो पर लिया संज्ञान
मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना का संज्ञान पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिया है। फिलहाल, अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, कुत्तों के हमले से परेशान क्रॉसिंग रिपब्लिक एरिया की पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सोसायटी में कुत्तों की वजह से उनका निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी घर में कैद करके रखना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications