VIDEO: पाकिस्तानी लड़की बनी हिंदू बहू, मांग भरने का वीडियो हुआ वायरल तो लोग बोले- 'ये औरत...'
Seema and sachin video: अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदरी इस वक्त खूब सुर्खियों में है। आय दिन इस मामले को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिनों सीमा ने बताया था कि उसका पति हिंदू है ऐसे में वो भी हिंदू हुई। ऐसे में अपने पबजी वाले प्यार के लिए धर्म बदलने को लेकर भी सीमा की खूब चर्चा हो रही है।
अब सीमा और सचिन की इस गदर प्रेम कहानी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सचिन ने सीमा की मांग में सिंदूर भरा और उसे हिंदू बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

सचिन ने भरी सीमा की मांग
इस वीडियो में दिख रहा है कि सचिन सीमा की मांग भर रहा है। कैप्शन में लिखा है कि ग्रेटर नोएडा: कुछ इस तरीके से सीमा हैदर की मांग में सिंदूर भरकर सचिन मीणा ने पाकिस्तानी लड़की को बनाया हिंदुस्तान की बहू। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
'इसने लड़का भी फंसा लिया'
एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार बच्चों के होते हुए इन्हें गेम खेलने की फुर्सत कैसे मिल गई, लड़का भी फंसा लिया। ये बच्चों को लेकर आ गई। इसका पहला हसबैंड आखिर कौन है? इतनी काबीलियत। वहीं एक यूजर ने इसे पाकिस्तानी स्पाई तक बता डाला। एक ने कहा कि प्यार तो प्यार होता है। लॉस या प्रॉफिट नहीं देखता। अभी तो कहानी शुरू हुई है... आगे क्या होता है।
यहां देखें वीडियो...
लोगों ने किया रिएक्ट
एक और यूजर ने वीडियो और इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसी खुशी के साथ सीमा ने भी सचिन को 4 बच्चों का बाप बना दिया ताकि सचिन भी सीमा की सीमा से बाहर ना जा सके। एक और ने कहा कि बस कुछ दिनों में इन लोगों के ब्लॉग भी आने लगेंगे यूट्यूब पर। एक ने कहा कि सीमा जी के द्वारा दोनों मुल्कों के संबंध सुधारने की अच्छी कोशिश है।












Click it and Unblock the Notifications