'तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ, मैं उसकी पत्नी के', बीवी को पहले पिलाई शराब, फिर पति ने रखी ये डिमांड
Noida Wife Swapping Case: वाइफ स्वैपिंग का एक सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला ने अपने पति, उसके दोस्त और उसकी पत्नी पर 'वाइफ स्वैपिंग'के बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसका पति उसपर मॉर्डन बनने के लिए दबाव डालता हैं।
इतना ही नहीं, मॉर्डन बनाने के लिए उसे जबरन शराब भी पिलाता हैं। तो वहीं, ससुराल वाले भी दहेज का दबाव बनाते है। जब पीड़िता ने पति और ससुराल वालों का विरोध किया तो महिला के पति ने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। तो वहीं, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR में पति के दोस्त और उसकी पत्नी का नाम भी शामिल हैं, जिनके साथ वाइफ स्वैपिंग करने का दवाब बनाया गया था। तो आइए जानते है यह पूरा मामला....
यह मामला नोएडा के सेक्टर 137 की एक हाईटेक सोसायटी का है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी शादी 23 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। महिला ने दावा किया कि शादी और दहेज में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए।
पीड़ित महिला के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल के लोग नशा करने से लेकर नॉनवेज खाने तक का दबाब बनाने लगे। मना करने पर वो कहते थे कि तुम नए जमाने की नहीं हो। मॉर्डन तरीके से नहीं रहती हो। इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि मेरी सास यहां तक कहती हैं कि तुम अपने पति को खुश नहीं कर पाती।
पति के एक दोस्त की बीवी का नाम लेकर दबाव डालती हैं कि उससे सीखों की पति को कैसे खुश करना चाहिए। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी सास ही तय करती है कि किस दिन पति के साथ संबंध बनाना है और कब नहीं? पीड़िता का दावा है कि 16 सितंबर 2022 में वो प्रेग्नेंट हो गई थी।
इसकी जानकारी होने पर ससुरालपक्ष के लोगों ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जब महिला ने अबॉर्शन के लिए मना कर दिया तो ननद ने मेडिकल स्टोर से कोई दवाई ले आई और फिर बातों में उलझाकर वो दवाई पिला दी थी। जिसके बाद गर्भपात हो गया। इसे लेकर उनके बीच काफी कहासुनी और विवाद हुआ था।
पीड़ित महिला ने अपनी FIR में ये दावा किया है कि उसके पति के अवैध संबंध भी हैं। इसके अलावा वो वाइफ स्वैपिंग के लिए भी दबाव बनाते रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि नोएडा के सेक्टर-75 में पति के दोस्त का एक फ्लैट है। इसी फ्लैट में अक्सर ये सीक्रेट पार्टी करते हैं। महिला ने दावा किया कि पिछले साल 18 अप्रैल 2022 को वह अपने पति के पार्टी में गई थीं।
इस दौरान मुझे जबरन शराब पीने के लिए दबाव बनाया गया। शराब पिलाने के बाद पति ने मुझसे कहा कि...तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ। मैं उसकी पत्नी के साथ। जिसे वाइफ स्वैपिंग (Wife Swapping) कहते हैं। पति की यह बात सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए। जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज होकर उसे छोड़ने की बात कहने लगा।
तो वहीं, अब पीड़ित महिला ने पति, पति के दोस्त, उसकी पत्नी, अपनी सास, ससुर, ननंद समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने शिकायत में दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है। केस महिला थाने में ट्रांसफर हो गया है। पुलिस एफआईआर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications