Noida: दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने 2 पुराने विवादों की तरफ किया इशारा
नॉएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या से इलाके में मची सनसनी मच गई है। बाइक सवार 2 बदमाशो ने दुकान से घर जाते युवक को रास्ते में हुई कहासुनी के दौरान गोली मार दी।

दिल्ली NCR नोएडा में बीती रात एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अभी साफ़ नहीं है लेकिन पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने दो पुराने विवादों के बारे में जिक्र करते हुए रंजिशन हत्या की तरफ इशारा किया है। हालांकि पुलिस रोड-रेज या लूटपाट के दौरान हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि वारदात के समय व्यापारी अपनी दुकान बंद कर के दिन भर का गल्ला लेकर घर जा रहे थे।

कहासुनी, फिर छीना-झपटी और हत्या
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गौतम बुद्ध नगर के थाना 58 अंतर्गत कल रात्रि में रचित चौहान नामक युवक अपनी दुकान जो खोड़ा में स्थित है से वापस लौट रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद रचित की बदमाशों से पहले कहासुनी हुई फिर छीना-झपटी की गई। जिसके बाद बदमाशों ने रचित के ऊपर फायर कर दिया।

Recommended Video

सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन
आनन-फानन में रचित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों ने दो पुराने विवाद की बातें बताई है, उनकी एवं अन्य सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है। साथ ही घटना के अनावरण के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी एवम मैन्युअल सभी बिन्दुओ पर टीम काम कर रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications