Noida Kiosk Rent: पान के एक खोखे का महीने का किराया 3.25 लाख रुपये, बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले ने लगाई बोली

नोएडा प्राधिकरण ने 7 खोखों को नीलाम किया। इनमें एक खोखे की बोली सवा तीन लाख रुपये लगाई गई है। ये बोली सेक्टर 18 में बीड़ी सिगरेट बेचने वाले एक शख्स ने लगाई है।

Noida

Noida Kiosk: हर मोहल्ले की किसी गली में पान का एक ऐसा खोखा तो जरूर होता है, जहां दिन भर आप किसी न किसी कस्टमर को तो जरूर देखते होंगे। कई बार आप भी जब इस खोखे से कुछ लेते होंगे, तो ये सोचकर छुट्टे पैसे लेने से इंकार कर देते होंगे कि बेचारा पान वाला पूरे दिनभर में कितना ही कमा लेता होगा। ऐसे में आप छुट्टे पैसे वहीं छोड़ देते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है शायद ये पान वाला आपसे दोगुना तिगुना कमा रहा है।

लाखों में तय हुआ महीने का किराया

लाखों में तय हुआ महीने का किराया

दरअसल, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पान के खोखे का मासिक किराया हजारों में नहीं बल्कि लाखों में तय हुआ है। जी हां! नोएडा अथोरिटी की नीलामी में ये खोखा सवा तीन लाख रुपये के मासिक किराये पर दिया गया है। इस खोखे के लिए ये अभी तक की सबसे बड़ी बोली तय हुई है।

बीड़ी सिगरेट बेचने वाले ने लगाई बोली

बीड़ी सिगरेट बेचने वाले ने लगाई बोली

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी कुमार संजय ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर 18 में (कियोस्क) खोखों की नीलामी की गई। इसमें सबसे बड़ी बोली एक खोखे की लगाई गई, जिसका महीने का किराया सवा तीन लाख रुपये तय हुआ है। साथ ही ये बोली सेक्टर-18 में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले एक दुकानदार सोनू झा ने लगाई है।

कितना बड़ा है ये लाखों का खोखा

कितना बड़ा है ये लाखों का खोखा

खोखों का इतना किराया सुनकर आपको लग रहा होगा कि शायद ये काफी बड़े होंगे या फिर काफी अच्छे से होंगे। तो आपको बता दें कि इन कियोस्क (खोखों) का क्षेत्रफल केवल 7.59 वर्गमीटर है। कार्याधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण ने आरक्षित किराया 27,000 रुपये महीना तय किया था। इसके तहत 10 खोखों की नीलामी की जानी थी। लेकिन मंगलवार को सात खोखों पर ही बोली लगी।

खोखे को हासिल करना चाहते थे लोग

खोखे को हासिल करना चाहते थे लोग

उन्होंने जानकारी दी कि जिस खोखे की सबसे ज्यादा बोली लगी है, उसे हासिल करने के लिए मैदान में 20 लोग थे। सेक्टर 18 में बीड़ी सिगरेट बेचने वाले दुकानदार सोनू कुमार झा ने सवा तीन लाख रुपये महीना किराये की बोली लगाई है।

पहले देना होगा 14 महीने का एडवांस

पहले देना होगा 14 महीने का एडवांस

रिपोर्ट के मुताबिक, सवा तीन लाख रुपये की बोली लगाने वाले दुकानदार सोनू कुमार झा को अब 14 महीने का किराया एडवांस में देना है। जब सारा पैसा जमा हो जाएगा तो सोनू को 10 दिन में अलॉटमेंट लेटर दिया जाएगा। बाकी खोखों की बोली 1.90 लाख, 1.80 लाख, 1.03 लाख, 70 हजार और 69 हजार रुपये पर लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+