Noida: पब में सपना चौधरी का गाना नहीं बजाने पर हुआ बवाल, मालिक का फोड़ा सिर

Noida News, नोएडा। सपना चौधरी के प्रोग्राम में हंगामें और तोड़फोड़ की घटनाएं तो आम बात हो गई। लेकिन अब सपना चौधरी के गानों की फरमाइश पर भी लोगों के सिर फूटने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के नोएडा में सामने आया है। यहां सपना चौधरी का गाना न बजाने पर होटल मालिक और वेटर का सिर फोट दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Noida: Sapana Chaudhary song did not play on DJ in pubs

मामला नोएडा के सेक्टर-38 (ए) स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल का है। एसएचओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने अपने पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मॉल में रेस्त्रां-बार को बुक कराया था। पार्टी में शराब पीने के बाद लोगों डांस कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने सपना चौधरी के गाने तेरी आख्या को यो काजल बजाने की मांग की।

डीजे ने बताया कि वह गाना उसके पास नहीं है। आरोप है कि इससे पार्टी में आए लोग भड़क गए। हंगामा होते देख रेस्त्रां मालिक हरीश व एक वेटर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन नशे में लोगों न उनके सिर फर शराब की बोतल फोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदू संगठन से जुड़े है सभी आरोपित
पुलिस सुत्रों से पता चला है कि आरोपित सभी युवकों अलग-अलग हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं। इन युवकों छुड़ाने के लिए सोमवार को हिन्दू संगठन के कई पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। पदाधिकारियों ने एसएचओ पर युवकों को छोड ने का दबाव भी बनाया। लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव में शांतिभंग की धारा में आरोपितों का चालान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+