नोएडा: लॉकडाउन में चल रही थी रेव पार्टी, नशे में झूमती म‍िली व‍िदेशी मॉडल सहित 15 रईसजादे ग‍िरफ्तार

नोएडा, मई 31: कोरोना वायरस के संक्रमण चलते जारी लॉकडाउन के बीच नोएडा स्थित एक सोसाइटी में रेव पार्टी का आयोजन क‍िया गया। इस पार्टी में रईसजादों के साथ व‍िदेशी मॉडल भी शामिल हुईं। पुलिस ने छापा मारकर व‍िदेशी मॉडल और 15 अमीरजादों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, गांजा, हुक्का और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। 15 में से 12 लोगों के खि‍लाफ महामारी अधिनियम और तीन लोगों के खिलाफ आबकारी, एनडीपीएस एवं पासपोर्ट संबंधित अनियमितता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

noida police raid on rave party foreign models and 15 other caught

Recommended Video

    Noida: Lockdown के बीच Rave Party कर रही विदेशी Model और 15 रईसजादे गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    फ्लैट में तेज म्यूजिक बजाकर हो रही थी पार्टी

    इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 29 मई की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-93 स्थित एटीएस सोसाइटी के एक फ्लैट में कुछ लोग तेज म्यूजिक बजाकर पार्टी कर रहे हैं। पार्टी में मादक पदार्थ का भी प्रयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान मालिक एमबी मालिक, यूक्रेन की रहने वाली विदेशी मॉडल एलेक्स, रंजीत, कुणाल अहूजा, तुषार चावला, पंकज अरोड़ा, वनीत सिंह, विनीत गुप्ता, कपिल कुमार, आकाश, शनि कात्याल, कनिका महाजन, दीपिका गोयल, मुस्कान राठी और रिवीलिन कौर को गिरफ्तार किया।

    फ्लैट माल‍िक और व‍िदेशी मॉडल ने आयोज‍ित की थी पार्टी

    पुलिस ने बताया कि 12 लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने सहित विभिन्न धाराओं में और तीन लोगों को पुलिस ने अवैध शराब, गांजा, आपत्तिजनक वस्तु रखने और पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने की धारा में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अवैध रूप से यहां पर रेव पार्टी कर रहे थे। यह पार्टी मकान मालिक एमबी मलिक, उनकी पत्नी और विदेशी मॉडल एलेक्स ने आयोजित की थी। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+