'समलैंगिक सेक्स' रैकेट का नोएडा पुलिस ने किया खुलासा, पीड़ित को लगाते थे करंट

नोएडा। 4 सितंबर को हुई लूट की जांच के दौरान नोएडा पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी 'समलैंगिक सेक्स' रैकेट ऐप के माध्यम से लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया है।

Noida police disclosed gay racket arrested three accused

जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों को नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने दादरी रोड फेस-2 स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 सितंबर को इनके द्वारा लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा इनके पास से करंट वाली टॉर्च व सैंट्रो कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में समलैंगिक लुटेरों ने बताया कि वह मोबाइल एप के जरिये समलैंगिक (गे) का सेक्स रैकेट नोएडा में चलाते थे। समलैंगिक से संबंध बनाने के लिए उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस की मानें तो एन्जॉय से पहले पीड़ित से रकम न मिलने पर मारपीट कर रुपए लूट लिए जाते थे। रुपए ना मिलने पर ये मारपीट कर रुपए लूट लेते थे। इसके अलावा इस गैंग के सदस्य पीड़ित को टॉर्च से करंट लगाते थे। पूछताछ में ये भी पता चला है कि आरोपी विशाल, वादी से पहले से परिचित था और उससे समलैगिंक संबंध बनाने के लिए नोएडा आता था। बीते 4 सितंबर को विशाल अपने अन्य दोस्त शहजाद, राहुल शर्मा और अंकुर के साथ आकर वादी से मिला था। इन्होंने वादी से संबंध बनाने से पहले ही पैसे मांगे और पैसे न मिलने पर इन्होंने उसे टॉर्च से करंट लगाकर उससे डेबिट व क्रेडिट कार्ड ले लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+