श्रीकांत त्यागी कहां है ? 'गालीबाज' नेता का पता बताने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए लास्ट लोकेशन
नोएडा, 08 अगस्त: नोएडा का 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी कहां है? ये तो अभी नहीं पता चल सका है, लेकिन पुलिस की टीमें त्यागी को पकड़ने के लिए हर कोशिश में जुटी हैं। अब त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। गैंगस्टर एक्ट लगाकर श्रीकांत त्यागी की तलाश की जा रही है, लेकिन वह अबतक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी नोएडा से फरार होकर उत्तराखंड पहुंच गया है। त्यागी की आखिरी लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में मिली थी। बता दें, त्यागी तीन दिन से फरार है।

श्रीकांत त्यागी ने वकील और सहयोगियों से फोन पर किया संपर्क
बताया जा रहा है कि त्यागी अपना एक मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर गया है, लेकिन उसके अन्य दो फोन उसके पास ही मौजूद हैं। इन्हीं फोन्स के जरिए उसने अपने वकील और सहयोगियों से संपर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर की दो पुलिस टीमें हरिद्वार और ऋषिकेश में कैंप कर रही हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही त्यागी को गिरफ्तार कर सकती है।

उत्तराखंड में भी फैला है त्यागी का कारोबार
'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी का उत्तराखंड में भी कारोबार का साम्राज्य है। यहां उसके 6 से ज्यादा फ्लैट हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में जमीन भी खरीद रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, त्यागी ने हाल ही में सीएनजी पाइप बिछाने का बड़ा ठेका हासिल किया था।

श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित
श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। सोमवार को सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसायटी में त्यागी का अवैध निर्माण बुलडोजर से गिराए जाने के बाद अब उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में अब पुलिस टीमों के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को भी लगा दिया गया है।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications