Noida: ला रेजिडेंसिया सोसायटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने मासूम को काटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Noida: ला रेजिडेंसिया सोसायटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने मासूम को काटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

noida dog attack in lift: ला रेजिडेंसिया (La Residentia) सोसायटी की लिफ्ट में एक पालतू कुत्ते द्वारा मासूम बच्चे को काट लिया। कुत्ते के हमले में 6 साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। जिस वक्त बच्चे के साथ यह घटना घटी उस समय वो अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था। मासूम को कुत्ते द्वारा काटे जाने की यह खौफनाक घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

noida dog attack in lift

बता दें कि इस हादसे के बाद बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट में 15 नवंबर को घटी है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक, लिफ्ट में मौजूद कुत्ता अचनाक मासूम बच्चे पर हमला कर देता है, जिससे वो डरकर अपनी मां के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान कुत्ते का मालिक उसे डंडा दिखाता है, तब जाकर कुत्ता शांत होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालतू डॉग ने लिफ्ट में बच्चे का हाथ नोच लिया था, जिसके बाद मासूम को 4 इंजेक्शन लगे हैं। तो वहीं, इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में काफी गुस्सा है। तो वहीं, बच्चे के पिता राहुल प्रियदर्शन ने बताया कि उनका बेटा इस घटना के बाद से काफी डरा व सहमा हुआ है। उनका कहना है कि लिफ्ट में कुत्तों को ले जाने की इजाजत ही नहीं देनी चाहिए। तो वहीं, बच्चे के साथ हुई इस घटना के बाद से उसकी मां काफी डरी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पीड़ित बच्चे के परिवार ने मामले की शिकायत रखरखाव प्रबंधन और कोतवाली बिसरख में की है। वहीं, लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी के AOA मेंबर अमित झा का कहना है कि यह घटना बहुत ही डरावनी है। हमने सोसाइटी में कुत्तों के लिए कुछ नियम कानून बनाए गए हैं। लेकिन कोई भी डॉग लवर उसका पालन नहीं करता है। आपको बता दें कि एनसीआर में लगातार इस तरह के मामले आ रहे हैं, जिसमें पेट डॉग ने मालिक के सामने ही बच्चों और बड़ों पर हमला कर लिया। लिफ्ट में भी ऐसी कई वारदात हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+