Noida: झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, नवजात समेत 2 बच्चों की मौत

Noida Gas Cylinder Blast: घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से 8 साल के लड़के और 12 दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार सदस्यों को सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Noida Gas Cylinder Blast

Noida Gas Cylinder Blast: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 8 से सामने आई है। यहां शनिवार देर रात घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। इस हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी 6 लोगों झुग्गी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक नवजात समेत 2 बच्चों की मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को इलाज के दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यह दर्दनाक हादसा नोएडा जिले के सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी में स्थिति झुग्गी में हुआ है। पुलिस की मानें तो देर रात करीब 2 बजकर 52 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक झोपड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां महज 4 से 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने इस दौरान आग में फंसे एक परिवार के 6 लोग बाहर निकाला और इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर 30 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान 8 वर्षीय लड़के और 12 दिन की लड़की की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के सीएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गैस के सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Recommended Video

    हनी ट्रैप : हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों से करती थी लूटपाट अब...

    सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, अन्य चार घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि फेज-1 थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+