Noida: पिछले 7 दिनों में 44 बच्चे पाए गए कोविड पॉजिटिव, स्कूलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
Noida: पिछले 7 दिनों में 44 बच्चे पाए गए कोविड पॉजिटिव, स्कूलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
नोएडा, 15 अप्रैल: कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से देश के कई हिस्सों में अपने पैर पसारने लगा है। जिसने लोगों की चिंता को ओर बढ़ा दिया है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले 07 दिनों में 44 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों से सावधानी बरतने और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

नोएडा के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। नोएडा में कोरोना के कुल मामले 167 हैं। प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3 है। आपको बता दें कि बीते एक दिन में नोएडा में जिन 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 18 साल से कम है।
तो वहीं, स्वास्थय विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। नोएडा में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति की बात करें तो अब तक 98176 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मरीज कोविड से रिकवर हुए हैं, जबकि अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 121 बनी हुई है। हालांकि, अब तक 490 मरीजों की कोरोना से नोएडा में मौत हुई है।
स्कूलों के जारी ही एडवाइजरी
कोरोना के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, किसी भी बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार या फिर डायरिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित किया जाए जिससे उनका कोरोना का टेस्ट कर जल्द से जल्द इलाज किया जाए। साथ ही मेडिक ऑफिसर ने हेल्पलाइन नंबर 1800492211 के साथ ही इमेल [email protected] और [email protected] जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications