दर्शन करके लौटते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय कार नोएडा में हुई दर्घटनाग्रस्त, मौत
नोएडा के बहलोलपुर निवासी की एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि व्यक्ति अपने बेटे के साथ मेरठ के पास दर्शन करने गया था। आते समय उसे हार्ट अटैक गया। अस्पताल ले जाते कार भी हादसे का शिकार हो गई।
ग्रेटर नोएडा में एक कार एक्सीडेंट में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था और उसका बेटा उसे अस्पताल ले जा रहा था, तभी एनएच-91 पर दादरी थाना क्षेत्र के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के बहलोलपुर के रहने वाले प्रदीप सिंह अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटी के साथ पिता को कार से अस्पताल ले जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह अपने परिवार के साथ बुलंदशहर से सटे पचौता मंदिर गए थे। वह दर्शन करने के बाद नोएडा लौट रहे थे। इस दौरान पिता भूप सिंह को दिल का दौरा पड़ गया था। पिता का समय पर इलाज हो सके और अस्पताल पहुंचाया जा सके, इसलिए नोएडा आने के लिए प्रदीप सिंह तेजी से कार चला रहे थे।
प्रदीप सिंह पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी मारुति ब्रेज़ा कार नियंत्रण से बाहर हो गई और राजमार्ग के एक गड्ढे में गिर गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना में प्रदीप के पिता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी पत्नी को कोट दादरी के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उनके पिता को गाजियाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रदीप और बेटी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए।
पुलिस अधिकारी की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों की मानें तो इस साल अब तक उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 354 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस वर्ष जिले में 900 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात में कांग्रेस की रैली में घुसा आवारा सांड, मची भगदड़, अशोक गहलोत बोले भाजपा ने इसे भेजा है












Click it and Unblock the Notifications