Noida Fire News: भीषण आग लगने से जलकर राख हुई 30 झुग्गियां, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

noida fire incident news: नोएडा के सेक्टर 138 में स्थित झुग्गियों में देर रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों मौक पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

noida fire incident news

Noida fire incident news: झुग्गियों में भीषण आग लगने की खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से सामने आई है। यहां सेक्टर-139 स्थित इलाहाबास गांव में देर रात झुग्गियों में आग लग गई। अचानक झुग्गियों में आग लगने से हड़कंम मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसपर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

Recommended Video

      भीषण आग लगने से जलकर राख हुई 30 झुग्गियां, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

      एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने की वजह से 30 झुग्गियां जलकर राख हो गई। फिलहाल अभी तक आग कैसे लगी, इस बात का पता नहीं चल सका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात करीब 2:40 बजे इलाहबास गांव की झुग्गियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

      सूचना मिलते ही तत्काल फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हो गया। बताया कि 10 गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। लेकिन, इस हादसे में करीब 30 झुग्गी जल गई। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई और झुग्गियों में रखे सिलेंडर नहीं फटे। अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान झुग्गी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया कि अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

      हालांकि, आग कैसे लगी इसके कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुए है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की वजह कोई जलती तीली या सिगरेट और बीड़ी भी हो सकती है। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस मौके पर नोएडा के कई समाजसेवी भी मौके पर पहुंच गए, ताकि झुग्गी वालों की मदद कर सकें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+