Noida: शॉर्ट सर्किट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में लगी भीषण आग, हॉस्टल भी आ सकता था चपेट में
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फ़ूड कोर्ट में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई, जिसमे लाखों रुपए का सामान जल कर खाख हो गया। गनीमत ये रही कि पास ही में बने हॉस्टल तक ये आग नहीं पहुंच पाई।

नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शॉर्ट सर्किट की वजह से सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के साथ-साथ फायर सर्विस यूनिट ने आग पर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि इस भीषण आग से कोई हताहत नहीं हुआ।

फूड कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे से सटी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में सोमवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने धुंआ निकलता हुआ देखा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि उसके चपेट में तीन और कमरे आ गए थे। जिसके चलते इन कमरों में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Recommended Video

आग की चपेट में आ सकता था हॉस्टल
आग की चपेट में आकर फूड कोर्ट में रखा लाखों रुपये का सामान तो जला ही साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेज भी जल गए। आपको बता दें कि जहां पर आग लगी वहां से कुछ दूरी पर हॉस्टल भी था। लेकिन गनीमत रही कि वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिर भी शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications