नोएडा DM काआधिकारिक X हैंडल हैक करने वाला हुआ अरेस्ट, क्या कहा था राहुल गांधी को?
Noida DM On Rahul Gandhi: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी (DM) का आधिकारिक X हैंडल हैक करने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने डीएम का ऑफिशियल अकाउंट हैक करके कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी।
इस टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई और कांग्रेस पार्टी ने इस विवादित टिप्पणी की नींद करते हुए जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया और विवादित टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायल हुआ तो गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा ने दावा करते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। डीएम ने सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराने और डीसीपी साइबर क्राइम के नेतृत्व में मामले की जांच करने की जानकारी एक्स पर दी। डीएम ने लिखा था कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा डीएम गौतमबुद्धनगर की आईडी का दुरुपयोग करते हुए गलत पोस्ट डाली गई है।
इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही। वहीं, अब नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए शख्स की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के बुराड़ी से पकड़ा गया। पुलिस ने विवादित टिप्पणी पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया गया फोन बरामद कर लिया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इतिहासकार अशोक पांडे के साथ एक्स पर अपनी बातचीत की क्लिप शेयर करते हुए कहा, "इतिहास बनाया जाता है और उसे बदला नहीं जा सकता। नरेंद्र मोदी जानते हैं कि इतिहास उन्हें कैसे याद रखेगा और इसीलिए वे चिंतित हैं।" इस पर गौतमबुद्ध नगर/नोएडा के डीएम के आधिकारिक हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
डीएम गौतमबुद्ध नगर के एक्स से पोस्ट किया कि "अरे तुम अपनी और अपने पप्पू के बारे में सोचो।" इस के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने डीएम जीबी नगर/नोएडा के एक्स हैंडल से की गई पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर एक्स पर पोस्ट किया। साथ ही, सुप्रिया श्रीनेता ने लिखा कि यह डीएम नोएडा हैं, जिन पर जिले की जिम्मेदारी है।
देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखे जाएं। इस पोस्ट पर भी बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट आए। वहीं, इस घटना से कांग्रेस के भीतर काफी आक्रोश फैल गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सिविल सेवाओं के राजनीतिकरण की आलोचना की। साथ ही, सवाल किया कि क्या बीजेपी शासन में अब IAS अधिकारियों को राजनीतिक टिप्पणी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications