भाई पर था प्रेमिका से अवैध संबंध का शक तो पत्थर से कुचलकर मार डाला, हत्यारोपित गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस 2 इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक ने फुफेरे भाई का सिर पत्थर से कुचलकर उसे बेरहमी से मार डाला। हत्यारोपित युवक को शक था कि उसके फुफेरे भाई के उसकी प्रेमिका के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात से गुस्से में आकर उसने खूनी वारदात को अंजाम दिया। इस गुनाह में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

घटना नोएडा के थाना फेस 2 इलाके की है, जहां इलाहबांस गांव से कत्ल की इस कहानी की शुरुआत हुई। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम निवासी कृपाराम ने थाना फेस 2 में अपने बेटे अजीत उर्फ जीत की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने इस मामले में मृतक के ममेरे भाई मोहित उर्फ रोहित और उसके दोस्त विपिन को नामजद किया था।

दोनों हत्यारोपितों का कई लड़कियों से था संबंध

दोनों हत्यारोपितों का कई लड़कियों से था संबंध

इसके बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपित रोहित उर्फ मोहित और विपिन बागपत के एक ही गांव के निवासी हैं और बचपन के दोस्त हैं। रोहित और विपिन नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। रोहित और विपिन के साथ मृतक अजीत उर्फ जीत किराये पर कमरा लेकर कुलेसरा में रहता था। जांच में पुलिस को पता चला कि रोहित और विपिन की कई लड़कियों से दोस्ती थी।

भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

दोनों को इस बात का शक था कि अजीत उर्फ जीत की भी उन लड़कियों से बात होती है। दोनों को उस पर अवैध संबंध का शक गहराने लगा। इसके बाद दोनों ने अजीत का मर्डर करने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत उन लोगों ने रक्षाबंधन के बाद कुलेसरा से कमरा खाली कर दिया और इलाहाबांस गांव में सुनसान जगह पर कमरा ले लिया

पत्थर से मुंह कुचला

पत्थर से मुंह कुचला

बीते 11 जुलाई की तड़के करीब साढ़े चार बजे रोहित और विपिन ने पत्थर से मार-मारकर अजीत का सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपित रोहित उर्फ मोहित ने 112 नबंर पर कॉल की और सड़क हादसे की बात कहकर एंबुलेंस में अजीत को अस्पताल पहुंचाया फिर वहां से फरार हो गए।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा

मृतक के पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा

अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीत को मृत पाया। फिर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि अजीत के सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अजीत के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी के बाद मृतक के पिता कृपाराम ने मोहित और विपिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+