नोएडा वालों को इस साल भी नहीं मिलेगी जाम से मुक्ति, भंगेल एलिवेटेड रोड के काम में कहां फंस रहा पेंच, जानिए

Noida Bhangel Elevated Road: 150 करोड़ रुपए की अतिरिक्त लागत के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने की वजह से भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण काम धीमा पड़ गया है।

Noida Bhangel elevated

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड का काम लंबे समय से पेंडिंग पड़ा है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि जाम से परेशान लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। क्योंकि भंगेल एलिवेटेड का काम नई समय सीमा दिसंबर 2023 से पहले पूरा होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

भंगेल रोड का काम धीरे-धीरे बढ़ रहा है और अभी 30 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण पूरा होना बाकी है। अगाहपुर से एनईपीईजेड सेक्टर-82 तक बन रहे इस एलिवेटेड रोड का काम कब से रफ्तार ही नहीं पकड़ रहा है।

5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना को पूरा करने की पहले समय सीमा दिसंबर 2022 थी और बाद में इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया। फिलहाल अभी भी यह पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा।

150 करोड़ मांगा अतिरिक्त फंड

काम को लेकर हो रही देरी की वजह यह है कि इस एलिवेटेड रोड के टेंडर के हिसाब से इसकी लागत 468 करोड़ रुपए है, जबकि इसका निर्माण करने वाली एजेंसी सेतु निगम है। कंपनी ने एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 150 करोड़ अतिरिक्त लागत आने के खर्चे की लिस्ट आठ महीने पहले नोएडा प्राधिकरण को दी थी, जिसे नामंजूर कर दिया था।

जिसकी इस वजह से निर्माण कंपनी काम धीमी गति से कर रही है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के पास है। इधर, अधिकारियों ने कोरोना महामारी, सर्दियों के प्रदूषण से लड़ने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) और नेटवर्क को ट्रांसफर करने में लगने वाले समय को देरी का प्रमुख कारण बताया है।

अधिकारियों ने बताई ये वजह

कुछ अधिकारियों के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी के एलिवेटेड रोड के डिजाइन को बदलने के फैसले के कारण भी इस प्रोजक्ट को खींचना पड़ा है। बता दें कि यह सड़क दादरी रोड के ऊपर से जाती है, जो बरोला और भंगेल गांवों से होकर निकलेगी। प्राधिकरण ने प्रवेश और निकास के लिए सेक्टर 107 और सेक्टर 78 सड़कों की ओर दो लूप के बजाय चार लूप जोड़कर डिजाइन को बदल दिया है।

एक बार पूरा हो जाने के बाद एलिवेटेड रोड सेक्टर 49 चौराहे से फेज II तक एक सुगम और सिग्नल मुक्त रोड मुहैया कराएगा। फिलहाल निर्माण कार्य में देरी के कारण भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+