गौतम बुद्ध नगर के 17 एरिया रेड जोन में, डीएम सुहास एलवाई ने जारी की सूची

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामलों का पता चला। वहीं शनिवार को ग्रेटर नोएडा में शनिवार को तीन और संक्रमित मरीज मिले जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 112 हो चुकी है। जनपद में कोरोना के कहर को देखते हुए डीएम सुहास एलवाई ने गौतम बुद्ध नगर के हॉटस्पॉट की एक नई सूची जारी की है जिसमें पूरे जनपद को तीन जोन में बांटा गया है।

New list of red orange green zone of Guatam Buddh Nagar

गौतम बुद्ध नगर जनपद में 17 एरिया को रेड जोन में, 13 एरिया को ओरेंज जोन में और 10 एरिया को ग्रीन जोन में रखा गया है। रेड जोन में वे इलाके हैं जिसमें पिछले 14 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को पाया गया है। ओरेंज जोन में वे 13 क्षेत्र रखे गए हैं जिसमें पिछले 14 दिन में कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस सामने नहीं आया है। वहीं ग्रीन जोन में वे दस इलाके हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोरोना के संक्रमण के एक भी मामले का पता नहीं चला।

रेड जोन के 17 इलाके

  • सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74 नोएडा
  • सेक्टर 50 नोएडा
  • गामा-1 ग्रेटर नोएडा
  • एल्डेको यूटोपिया सेक्टर 93ए नोएडा
  • बेगमपुर कुलेसरा ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर 20 नोएडा
  • सेक्टर 15ए नोएडा
  • अच्चेर गांव ग्रेटर नोएडा
  • चेरी काउंटी टेकजोन 4 ग्रेटर नोएडा
  • केंद्रीय विहार-2 सेक्टर 82 नोएडा
  • सेक्टर 55 नोएडा
  • स्काईटेक मेट्रो सेक्टर 76 नोएडा
  • सेक्टर 34 नोएडा
  • सोक्टर 19 नोएडा
  • सेक्टर 5 और 8, जेजे कॉलोनी नोएडा
  • सेक्टर 45 नोएडा
  • सेक्टर 80 नोएडा ककराला गांव

ग्रीन जोन

  • हाइड पार्क सेक्टर 78,
  • लोटस इस्पेसिया सेक्टर 100 नोएडा
  • अल्फा वन ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर 22 चौड़ा गांव नोएडा
  • एटीएस डोल्से ग्रेटर नोएडा
  • एस गोल्फ शायर सेक्टर 150
  • सेक्टर 44 नोएडा
  • विश्नोई गांव
  • जेपी विश टाउन सेक्टर 128 नोएडा
  • ओमिक्रोन 3 सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा

यहां देखिए पूरी लिस्ट

New list of red orange green zone of Guatam Buddh Nagar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+