ग्रेटर नोएडा: किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी युवक ने किया रेप, गिरफ्तार
नोएडा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप और गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गौतमबुध नगर का है, जहां कोतवाली बीटा-2 स्थित एक गांव में रहने वाली 14 साल की एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी को अपने कमरे पर माचिस देने के बहाने बुलाया, इसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने मां-बाप की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

माचिस देने के बहाने कमरे पर बुलाया
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती है। किशोरी के मां-बाप दोनों काम पर गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब उसके पड़ोस में रहने वाले युवक राकेश महतो ने माचिस देने के बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया और उसे बंधक बना उसके के दुष्कर्म किया। राकेश ने किशोरी को धमकी दी कि अगर वह इस बात का जिक्र किसी से करेगी तो वह उसे जान से मार देगा।
शराब के नशे में किया रेप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
मां-बाप के घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों कि शिकायत पर बीटा-2 पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शहर छोड़ कर भाग रहे राकेश महतो को हीरो होंडा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। वह कई दिनों से किशोरी पर नजर रख रहा था। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications