नोएडा : मुठभेड़ में धरे गए तीन बदमाश, कैश ओर तमंचे बरामद

नोएडा, 01 अगस्त: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए तीनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस को बदमाशों के पास से 1,80,000 रुपए, तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी है।

miscreants arrested in an encounter in noida

2 मोटरसाइकिल में जा रहे थे 4 बदमाश

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर 58 में हुई। ADCP रणविजय सिंह ने बताया, "हमें सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपने सामान को दूसरी जगह ले जा रहे थे। 2 मोटरसाइकिल में 4 बदमाश थे। हमने उन्हें घेरा। बदमाशों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की।" उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फ़ायरिंग की और 4 बदमाशों में से 3 बदमाश घायल हो गए और एक बदमाश भाग गया। बदमाश की तलाश जारी है। इनके पास से 1,80,000 रुपए, तमंचे बरामद हुए हैं।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के 6 बदमाश अरेस्ट

इसके अलावा पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 55 में आरएसएस पदाधिकारी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के छह बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। आरएसएस पदाधिकारी के पड़ोस में रहने वाले चौकीदार के बेटे विशाल ने वारदात का प्लान बनाया था। बदमाशों के कब्जे से लूट का सामान, नकदी और हथियार बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+