सम्राट मिहिर भोज विवाद: शिलापट्ट पर लिखे सीएम योगी के नाम पर पोती गई कालिख, तनाव
नोएडा, 28 सितंबर: ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनावरण के दौरान लगाए गए शिलापट पर मंगलवार को कुछ अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। इस हरकत के बाद ग्रेटर नोएडा में तनाव पैदा हो गया। गुर्जर विद्या सभा ने विरोध जताते हुए घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शिलापट पर कालिख पोतने का वीडियो वायरल
बता दें, दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सम्राट वीर मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था। अनावरण के दौरान लगाए गए शिलापट पर मंगलवार को कुछ अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सीएम योगीके अलावा बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी के विधायक तेजपाल नागर के नामों पर भी कालिख पोत दी गई है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की
वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें, गुर्जर जाति के लोगों का राजपूत समुदाय के साथ विवाद चल रहा है। दोनों का दावा है कि नौवीं शताब्दी के राजा मिहिर भोज उनकी जाति के थे।












Click it and Unblock the Notifications