नोएडा-गाजियाबाद में अचानक से छाया घना कोहरा, एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराए कई वाहन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने रेस्क्यू कर यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों को हटाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू किया।

many vehicles collide at yamuna expressway due to low visibility after dense fog

अचानक से हुई तेज बारिश और फिर ​रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर ​मौसम सर्द हो गया है। कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दो बसें आपस में टकरा गई। बस के पीछे चल रही कई कार भी बस से जा टकराई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने रेस्क्यू कर यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब हुए वाहनों को हटाया और यमुना एक्सप्रेस-वे को सुचारु रूप से चालू किया, लेकिन अचानक से हुए घने कोहरे ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे एक तरफ जहां जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ हादसों की संख्या भी बढ़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+