लॉकडाउन: नोएडा में मकान मालिक ने 50 किराएदारों का 1.50 लाख रुपए किराया किया माफ

नोएडा। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित किया गया। इस लॉकडाउन की वजह से लोगों के रोजगार पर असर पड़ा। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें इन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं, जनता से भी सपोर्ट की अपील की गई। इसी क्रम में नोएडा में मकान मालिकों से किराएदारों का एक महीने का किराया माफ करने के लिए कहा गया है। वहीं, नोएडा के बरौला गांव में रहने वाले एक मकान मालिक अपनी मर्जी से 50 किराएदारों का डेढ़ लाख रुपए किराया माफ कर दिया।

50 किराएदारों का किराया किया माफ

50 किराएदारों का किराया किया माफ

कुशल पाल ने अपने 50 किराएदारों का किराया माफ कर दिया, जिन्हें कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से पैसों की तंगी है। इतना ही नहीं वे उन लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि फिलहाल अपने घर न जाकर यहीं रहें। वह उनकी खाने-पीने की चीजों से भी मदद कर रहे हैं। कुशल पाल ने बताया कि उनके यहां करीब 50 किराएदार हैं। सबसे करीब 1.50 लाख का किराया आ जाता है, लेकिन इस महीने के लिए उन्होंने सभी का किराया माफ कर दिया।

सबको 5-5 किलो आटा भी दिया

सबको 5-5 किलो आटा भी दिया

कुशल पाल ने अपने किराएदारों का सिर्फ किराया ही नहीं माफ किया बल्कि सबको 5-5 किलो आटा भी दिया। उन्होंने किराएदारों से कहा है कि फिलहाल घर छोड़कर न जाएं। पाल अपने सिक्यॉरिटी गार्ड, ड्राइवर की भी मदद कर रहे हैं। बता दें, लॉकडाउन की वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। काम बंद होने की वजह से दिहाड़ी मजदूरों के पास खाने को भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में कुछ मकान मालिक किराएदारों पर किराए का दबाव न बनाएं इसलिए गौतम बुद्ध नगर में इसके लिए सख्त निर्देश जारी हो गए हैं। वहां अब एक महीने का किराया माफ करना ही होगा।

कोरोना से जंग लड़ रही दुनिया

कोरोना से जंग लड़ रही दुनिया

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 33,976 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1071 हो गई है, जबकि इस महामारी से 29 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का छठा दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+