गर्लफ्रेंड के घर का किराया देने के लिए काट दिया दोस्त का गला, फिर...

नोएडा। नोएडा पुलिस ने हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। हत्या कर लूटे गए मृतक के 20 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, नशीली दवा के 2 खाली रेपर व नशीले पाउडर की डिबिया भी बरामद की गई है। दरअसल, प्रेमिका अपने मकान का किराया नहीं दे पा रही थी, इसीलिए प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने अपने दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी और समान लूटकर फरार हो गए थे।

Recommended Video

    गर्लफ्रेंड के घर का किराया देने के लिए काट दिया दोस्त का गला
    दुकान के अंदर मिला था व्यापारी का शव

    दुकान के अंदर मिला था व्यापारी का शव

    नोएडा के ग्राम याकूबपुर में दुकानदार जयमंजन सिंह का शव 7 फरवरी को दुकान के अंदर ही बरामद हुआ था। थाना फेस-2 पुलिस टीम तफ्तीश के दौरान घटना की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और लोगों से पूछताछ से जानकारी मिली कि इस हत्या में विक्की सिंह उर्फ रोहित का हाथ हो सकता है। पुलिस ने 14 जून को मुखबिर की सूचना पर सैक्टर 81 मेट्रो स्टेशन से विक्की सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान विक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    प्रेमिका को भी किया गया गिरफ्तार

    प्रेमिका को भी किया गया गिरफ्तार

    पुलिस ने विक्की की प्रेमिका ताहिरा को अपराध में सहभागी होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर 20 हजार रुपए, ग्राम याकूबपुर में खाली प्लाट से इनकी निशानदेही पर हत्या के लिए प्रयोग की गई नारियल की रस्सी, नशे की गोलियों के खाली रेपर व गोलियों के पाउडर की डिब्बी बरामद की गई। डीसीपी, नोएडा सेंट्रल जाने 2 हरीश चंद्र ने बताया कि विक्की से की गई पूछताछ में उसने बताया गया कि मृतक उसके जीजा चंदन का दोस्त था, इसी कारण वह कभी-कभी उसकी दुकान पर बैठता था। विक्की सिंह ताहिरा से बेहद प्यार करता था।

    प्रेमिका के कहने पर किया मर्डर

    प्रेमिका के कहने पर किया मर्डर

    प्रेमिका अपने मकान का किराया नहीं दे पा रही थी, इसीलिए ताहिरा के कहने पर उसने जयमंजन सिंह को पहले नशे की गोलियां दी और फिर गला दबा कर हत्या कर दी और समान लूटकर फरार हो गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से मृतक की हत्या कर चोरी किया गया ओपो का मोबाइल फोन व मृतक की हत्या कर चोरी किए गए 20 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। 15 जून को विक्की सिंह की निशानदेही पर सहअभियुक्ता उसकी प्रेमिका ताहिरा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+