नोएडा: दो युवकों ने साथी कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर कंप्रेसर का पाइप, फट गईं आंतें

नोएडा, 29 जून: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में दो युवकों ने अपने साथ काम करने वाले एक कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर का पाइप डाल दिया, जिससे उसकी आंतें फट गईं। गंभीर हालत में पीड़ित युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

man intestines burst after Air compressor pipe installed in private part noida news

शरीर में हवा भरने से युवक की आंतें फट गईं

फेस-3 था प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी के मुताबिक, सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी संदीप नाम का युवक काम करता है। संदीप के प्राइवेट पार्ट में उसके साथी कर्मचारी अंकित और गौतम ने एयर कंप्रेसर का पाइप लगा दिया, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंतें फट गईं। संदीप की हालत बिगड़ने पर उसे नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में केस दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+