8 घंटे की मशक्कत के बाद कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, युवक और जवान हुए घायल

Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सादुल्लापुर गांव में दशहत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की। यहां इस तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। तेंदुए ने आईटीबीपी के एक जवान को भी घायल कर दिया। वन विभाग की चार टीमों ने घेराबंदी कर उसे बेहोश किया तब जाकर उनके हाथ सफलता लगी।

leopard attacked man in greater noida and then rescued by forest department

गांव के वीरेंद्र ने बताया कि सुबह गांव का ही एक युवक नौकरी पर जा रहा था। इसी दौरान उसे एक तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने गांव के ही कोमल नाम के एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। तेंदुए दिखायी देने से ग्रामीणों में दशहत फैल गई। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

leopard attacked man in greater noida and then rescued by forest department

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दूर हटाकर उस जगह को घेर लिया जिसमें तेंदुआ देखा गया था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जाल और पिंजरा वहां लगा दिया। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद यह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई थी। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। तेंदुआ पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें- साधु-संतों को पेंशन देगी योगी सरकार, अखिलेश बोले- रावण को भी दें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+