जानिए, कौन हैं नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पांच सालों में कितनी बढ़ी है संपत्ति

नोएडा, 19 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गौतम बुद्ध नगर जिले की नोएडा सीट से एक बार फिर पंकज सिंह पर भरोसा जताया है। पंकज सिंह ने अपना पहला चुनाव साल 2017 में नोएडा सीट से लड़ा था। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी को एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था। एक बार फिर पंकज सिंह ने भाजपा के टिकट पर अपना नामांकन पत्र आज (19 जनवरी) दाखिल कर दिया है। इसके साथ पंकज सिंह ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति की जानकारी ही है। आइए जानते हैं पांच सालों में कितनी बढ़ी हैं विधायक पंकज सिंह की संपत्ति।

कौन हैं नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह

कौन हैं नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह

पंकज सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे है। पंकज का जन्म पलामू जिले के डाल्टनगंज में 12 दिसंबर 1978 को हुआ था। उनकी मां का नाम श्रीमती सावित्री सिंह है और वह एक गृहणी हैं। पंकज सिंह की पत्नी का नाम शुष्मा सिंह है और उनके दो बच्ची भी हैं। साल 1996 में लखनऊ के महानगर बॉयज इंटर कॉलेज से 12वीं करने के बाद पंकज सिंह ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चले आए। साल 1999 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री ली और फिर 1999-2001 में नोएडा स्थित अमिटी बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया।

पंकज का राजनीतिक सफर

पंकज का राजनीतिक सफर

पंकज सिंह, वरिष्ठ बीजेपी नेता के बेटे हैं, इसके बावजूद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न स्तरों पर काम किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजनीति में एक्टिव हुए। हालांकि, कम उम्र से ही उन्होंने राजनीति के गुर सीखने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनके पिता राजनाथ सिंह बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ से चुनाव लड़े थे, तब पंकज सिंह ने चुनाव के दौरान लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने के लिए एमबीए की पढ़ाई के दौरान सीखे गए अपने एलालिटिक्स स्किल का इस्तेमाल किया। साल 2004 में वह भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। साल 2007 में वह उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने। पंकज सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव रह चुके हैं और यह उनका चौथा कार्यकाल है।

पिछले पांच सालों में कितनी बढ़ी पंकज सिंह संपत्ति

पिछले पांच सालों में कितनी बढ़ी पंकज सिंह संपत्ति

नामांकम पत्र के साथ पंकज सिंह ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। पंकज सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 40 हजार रुपए नगद राशि है। जबकि उनकी सालाना आय 3.71 लाख रुपए है। जबकि उनकी पत्नी की सालाना आय 18 लाख 69 हजार बताई गई है। हालांकि पिछले पांच वर्षों में पंकज सिंह की चल सम्‍पत्ति 1.60 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.42 करोड़ रुपए और अचल सम्‍पत्ति 1.45 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.33 करोड़ रुपए की हो गई है। पंकज सिंह ने 2017 के चुनाव में दिए गए अपनी सम्‍पत्ति के ब्‍योरे में बताया था कि उनके पास 35,400 रुपए नगद धनराशि है। इस बार दिए गए ब्‍योरे में उन्‍होंने बताया है कि उनके पास करीब 40 हजार रुपए नगद हैं। लेकिन इन पांच सालों में उनकी संपत्ति में अच्छा खासा उछाल आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+