नोएडा के एक घर में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, आपत्तिजनक स्‍थिति में मिलीं 4 लड़क‍ियां

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने शनि‍वार की रात एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्‍यापार का धंधा एक घर पर ही चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कई लड़के व लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 12 के एक घर में थाना 24 की पुलिस ने छापेमारी की। मौके से सात पुरुष व चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। इसके अलावा घर से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जिससे यह लग रहा है कि देह व्यापार चल रहा था। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

illegal racket busted in noida four girls seven men arrested

चार लड़क‍ियां, सात लड़के पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस को मुखब‍िर से सूचना मिली कि सेक्‍टर 12 के एक घर में अवैध गतिव‍िधि‍यां चल रही हैं। सूचना को पुष्‍ट करने के लिए सादी वर्दी में अपने कुछ लोगों को ग्राहक के तौर पर भेजा। सूचना सही मिलते ही थाना 24 की पुलिस ने घर पर छापा मार दिया। पुलिस के पहुंचते ही घर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर क‍िसी को भी भागने का मौका नहीं दिया। मौके से चार लड़क‍ियां और 7 लड़कों को पकड़ा गया है। ये लोग आपत्तिजनक स्‍थिति में थे। इसके अलावा घर से कई उत्‍तेजक दवाएं और आपत्तिजनक वस्‍तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने इन सब को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ऑनलाइन होती थी ग्राहकों की बुकिंग

एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सेक्टर 12 के एक आवासीय परिसर में कुछ अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना पर थाना 24 की पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो सात पुरुष व चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। साथ ही कई ऐसी चीजें मिली हैं जिससे यह लग रहा है कि देह व्यापार चल रहा था। बता दें, जांच में सामने आया कि लड़कि‍यों की ऑनलाइन बुकिंग होती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+