Noida: ऑर्डर लेट हुआ तो नोएडा में युवकों ने रेस्टोरेंट स्टाफ को पीटा, CCTV फुटेज आईं सामने

Noida: ऑर्डर लेट हुआ तो नोएडा में युवकों ने रेस्टोरेंट स्टाफ को पीटा, CCTV फुटेज आईं सामने

Greater Noide News: खाने का ऑर्डर लेट होने पर तीन युवक बुरी तरह भड़क गए, जिसके बाद तीनों युवकों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। मारपीट की यह घटना Ansal mall के एक रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो वहीं, वायरल वीडियो और कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का तुरंत तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

Greater Noide News

यह मामला ग्रेटर नोएडा (Greater Noide) के नॉलेज पार्क स्थित अंसल मॉल (Ansal mall) का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 09 नवंबर का दादरी के कोट गांव के रहने वाले मनोज, प्रवेश और क्रेस सिंह खाना खाने के लिए अंसल मॉल स्थित ज्यूक नाम के रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ने चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया था। आर्डर में थोड़ा विलंब हो गया, जिसके बाद मनोज उत्तेजित हो गया और उसने आर्डर आने से पहले ही रेस्टोरेंट कर्मचारी अल्ताफ की गर्दन पकड़कर उसको पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, अल्ताफ को पीटते हुए तीन उसे लिफ्ट तक ले गए। वहां मौजूद भीड़ ने किसी तरह पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। मारपीट की यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अंसल मॉल में एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर में देरी होने के कारण 3 लड़कों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों लड़कों को गिरफ़्तार किया और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+