स्नेहा चौरसिया की शिकायतों पर काश Shiv Nadar University ने दिखाई होती गंभीरता, तो आज जिंदा होते दोनों

shiv nadar university murder: स्नेहा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास जाकर अनुज के व्यवहार और रिलेशन को लेकर पर्सनल ग्राउंड पर शिकायत दर्ज कराई थी। अगर प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो आज दो जिंदगी बच जाती।

 Sneha Chaurasia

shiv nadar university murder: स्नेहा चौरसिया (नेहा) कानपुर जिले के ओमनगर की रहने वाली थी और शिव नादर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र बीए कर रही थी। स्नेहा तृतीय वर्ष की छात्रा थी। स्नेहा के साथ अमरोहा जिले का रहने वाला अनुज सिंह भी समाजशास्त्र से बीए कर रहा था और दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी।

स्नेहा और अनुज के बीच कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया था, जो अनुज को बर्दाश्त नहीं हुआ था। अनुज ने स्नेहा को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। TOI की खबर के मुताबिक, स्नेहा चौरसिया ने करीब 5 महीने पर अपने बॉयफ्रेंड अनुज सिंह के खिलाफ शिव नादर यूनिवर्सिटी प्रशासन से दो से तीन शिकायत की थीं।

अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्नेहा की उन शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो कैम्पस में हुई इस अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकता था। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने TOI को बताया कि स्नेहा ने जो शिकायतें की थी वो अनुज सिंह के व्यवहार और रिश्ते के मुद्दों के बारे में थीं।

यूनिवर्सिटी के फाइनैंशल ऑपरेशन्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजा नटराजन ने TOI को बताया कि, 'स्नेहा चौरसिया ने अनुज के खिलाफ 2 से 3 शिकायत की थीं। दोस्तों के बीच अक्सर ऐसे झगड़े हो जाते हैं। इस तरह की शिकायतें आती रहती हैं। हमने उन्हें काउन्सलिंग मुहैया कराई थी।'

स्नेहा द्वारा यूनिवर्सिटी में शिकायत किए जाने की बात का खुसाला खुद अनुज ने अपने 23 मिनट के वीडियो में भी किया है, जो पुलिस ने अनुज के जीमेल अकाउंट से अपने कब्जे में लिया था। 23 मिनट के वीडियो में खुद अनुज इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि स्नेहा ने मुझ पर आरोप लगा था कि अनुज मुझे टॉर्चर कर रहा है।

स्नेहा ने ये तक बोला था कि अनुज ने मुझपर हाथ उठाया, लातों से मारा।' अनुज ने वीडियो में स्नेहा द्वारा कॉलेज प्रशासन से खुद के बारे में शिकायत करने की बात भी कही। खबर के मुताबिक, स्नेहा और अनुज को जानने वाले एक छात्र ने बताया कि उन दोनों को आमतौर पर कैंपस में एक साथ देखा जाता था।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। बता दें कि गुरुवार को अनुज ने पहले स्नेहा से मिला और उसे अपने गले से लगाया और फिर उसके सीने व पेट में दो गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी छात्र ने बॉयज हॉस्टल में जाकर खुद भी गोली मारकर जान दे दी।

Recommended Video

    गौतमबुद्धनगर: बैंकों से 23 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 सदस्य अरेस्ट

    इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए अनुज ने जिस गन का इस्तेमाल किया, उसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये की आंकी गई है। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, हम अनुज की कॉल हिस्ट्री खंगाल रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हथियार आखिर मिला कहां से।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+