Greater Noida: कपड़ों के शोरूम में घुसे सांड ने मचाया आतंक, CCTV फुटेज हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गारमेंट्स की दुकान के बाहर दो सांडो की लडाई के दौरान एक सांड दुकान के अंदर आ जाता है, जिसके बाद सांड शोरूम में जमकर तांडव मचा डालता है। सेल्स मैन अपनी जान बचाते नज़र आ रहे हैं।

Greater Noida dadri bull entered a clothing showroom created panic CCTV footage went viral

आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। इन वायरल वीडियोस में कभी कभी बेहद ही हैरान कर देने वाली घटनाए भी कैद हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है यूपी के ग्रेटर नोएडा से, जिसमे दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते गारमेंट्स के शोरूम में घुस गए। ये घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, जो बेहद ही चौंका देने वाली है।

सांड ने शोरूम में घुस कर मचाया आतंक, वीडियो वायरल
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में आवारा सांड का आतंक तब देखने को मिला जब दो सांडो की लडाई के दौरान एक सांड गारमेंट्स के शोरूम में घुस गया और जब उसको डंडा मारकर निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। जिसके बाद सांड ने शोरूम में जमकर तांडव मचाया, व्यापारी और दुकान के सेल्स मैन अपनी जान बचाते नज़र आए। काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला जा सका। लेकिन दुकान में घुसकर सांड ने जो तांडव मचाया उससे व्यापारी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यपारियों का कहना है कि दादरी की सड़कों पर सांडो का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।

Recommended Video

    कपड़ों के शोरूम में घुसे सांड ने मचाया आतंक, CCTV फुटेज हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+